सुदेश महतो के नेतृत्व में बनेगी सरकार हर घर से केला और बूथों से कांधियां निकलेंगे आजसू पार्टी चहुंमुखी विकास के पक्षधर:दीपक कुमार बंटी

सुदेश महतो के नेतृत्व में बनेगी सरकार
हर घर से केला और बूथों से कांधियां निकलेंगे
आजसू पार्टी चहुंमुखी विकास के पक्षधर:दीपक कुमार बंटी

By News14india
शरनजीत तेतरी (9826114950)

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी की दमदार उपस्थिति के साथ राज्य का नेतृत्व सुदेश कुमार महतो करेंगे। सिल्ली क्षेत्र की जनता सुदेश कुमार महतो को सिर्फ विधायक नहीं मुख्यमंत्री चुनकर भेजेंगे। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनता का सौभाग्य होगा और नव वर्ष में गांव की सरकार का आगाज होगा।
उक्त बातें आजसू पार्टी श्रमिक प्रकोष्ट के उपाध्यक्ष दीपक कुमार बंटी ने आज एक प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के गठबंधन से आजसू पार्टी के अलग होने से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा स्फूर्त हुआ है। आज एक-एक कार्यकर्ता स्वतंत्र होकर53सीटों पर कमरकश कर चुनाव लड़ रहे हैं। आजसू पार्टी बडी पार्टी के रुप में और कार्यकर्तागण सम्मान व स्वाभिमान के साथ गांव की सरकार को आकार देगें। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता आजसू पार्टी व विकास की परिकल्पना की सकारात्मक सोच रखने वाले सुदेश कुमार महतो के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते प्रत्येक सीट में जीत का भरोसा दिलाया है। गांव की सरकार बनेगी। विकास का खाखा पीपल पेड के नीचे चौपाल व समाजिक व सांस्कृतिक केन्द्र अखाड़े में सामूहिक रुप से खींचें जाएगें। एसी कमरे से नहीं चलेगी सरकार। मजदूर, किसान, युवा व महिलाएं अपने-अपने गांवों के विकास के लिए लोकप्रिय सरकार सुदेश कुमार महतो की अगुवाई में बनाएगें। इसके लिए हर घर व चूल्हा प्रमुखों की तैयारी बेजोड़ है। हर घर से केला और बूथों से कांधियां निकलेंगे। नया साल 2020-हमारी नयी सरकार आजसू पार्टी के स्वाभिमान की रक्षा व मातृत्व शक्ति की सुरक्षा,मजदूर, किसान व युवाओं के विकास व कल्याण का होगा।
दीपक कुमार बंटी

This will close in 20 seconds

error: Content is protected !!