Jharkhand Election Result 2019 – हेमंत सोरेन फिर बन सकते हैं मुख्यमंत्री

Jharkhand Election Result 2019 – हेमंत सोरेन फिर बन सकते हैं मुख्यमंत्री.

हेमंत सोरेन 2013 में झारखंड के पांचवें मुख्‍यमंत्री बने थे। वर्ष 2013-2014 में उन्‍होंने झारखंड में झामुमो गठबंधन की सरकार चलाई.

By News14india
शरनजीत तेतरी

रांची।  झारखंड में विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में आने के संकेतों के बीच राज्य के पूर्व मुख्‍यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन में आम-अवाम की दिलचस्‍पी बढ़ गई है। झारखंड के नौंवें मुख्‍यमंत्री रह चुके हेमंत एक बार फिर मुख्‍यमंत्री बनने की राह पर हैं। वर्ष 2013-2014 में उन्‍होंने झारखंड में झामुमो गठबंधन की सरकार चलाई थी।

हेमंत सोरेन ने रांची के बीआइटी मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। वे चित्रकारी और फोटोग्राफी के खासे शौकीन हैं। पिता शिबू सोरेन के मंझले संतान हेमंत का जन्‍म 10 अगस्‍त 1975 में हुआ था। उनकी पत्‍नी कल्‍पना सोरेन उन्‍हें राजनीतिक संबल देती हैं।

This will close in 20 seconds

error: Content is protected !!