अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नये भारत की महिला सक्ति को नमन-डॉक्टर स्वाति दीपक दुबे-500 महिलाओं को जागरूक कर समूह संघ का रूप को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ दिया

ByNews14india/शरणजीत तेतरी

प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेशअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर  नये भारत की महिला सक्ति को नमन- महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ता एक कदम कृषक महिलाओं को आजीविका के लिए जागरूक करने की दिशा में डॉक्टर स्वाति दीपक दुबे गृह वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश में शुरुआत एक छोटे से समूह  से किया जो आज लगभग 500 महिलाओं को जागरूक कर यह छोटा  समूह संघ का रूप ले लिया है

संघ के माध्यम से काला काकर वुमन ग्रुप समूह को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ दिया गया है

जिससे महिलाओं को रोजगार जैसे राशन की पैकिंग करना एवं बिजली के मीटर की रीडिंग करना इत्यादि काम कर रही हैं जिससे वह महिलाएं आत्मनिर्भर हो चुकी हैं और उनको आर्थिक लाभ भी मिल रहा है

समूह की सभी महिलाओं को प्रशिक्षित कर उद्यमी बना रही हैं और इनके बनाए उत्पादों को लोकल मार्केट में एवं कानपुर एवं लखनऊ के सुपर मार्केट में बेचा जा रहा है लोकल फॉर   वोकल का भी प्रत्यक्ष रूप से उदाहरण काला काकर में देखा जा सकता है

आज यह समूह की महिलाएं मास्टर ट्रेनर का भी काम कर रही है और अन्य  महिलाओं को जागरूक कर रही हैं समूह की महिलाएं आज ऐसा समय है कि वह घर से बाहर निकलकर कार्यों को करने में रुचि दिखा रही

है इन समूहों में से कुछ समूह परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत जैविक खेती कर रहे हैं

और कुछ समूह पापड़ चिप्स अगरबत्ती को धूपबत्ती दोना पत्तल और शहद और मूंज  के उतपादों  को बना रही हैं इन समूहों को बढ़ता देखकर अन्य महिलाएं भी प्रेरित हो रही है और इस संघ को एक नया आयाम दे रही हैं और पूरे प्रतापगढ़ में अपनी छाप छोड़ रही हैं।

This will close in 20 seconds

error: Content is protected !!