ByNews14india
मंडला निवासी ख्यातिनाम अधिवक्ता स्व श्री शिवकुमार शास्त्री की मंझली पुत्री सुश्री कल्पना शास्त्री 67 वर्ष सेवानिवृत्त प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय मंडला का आज गुरुवार को बेंगलुरु हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे छत्तीसगढ़ के इतिहासकार डॉ रमेंद्र नाथ मिश्र की साली, लेखिका डॉ सुमन मिश्र, सुश्री दीप्ति शास्त्री वरिष्ठ अधिवक्ता मंडला की बहन एवं छत्तीसगढ़ मंत्रालय विधि विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ प्रभात शास्त्री की चचेरी बहन थी। आज शुक्रवार को मंडला में उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा। मैथिल ब्राह्मण सभा ने उनके निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।