अक्षय तृतीया तिथि के शुभ अवसर पर भगवान विष्णु के छटबे अंश अवतार एवं ब्राह्मण वंश के आराध्य भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज संगठन,जिला-श्योपुर द्वारा मनाया गया

ByNews14india/शरनजीत सिंह तेतरी

श्योपुर । आज दिनांक 3 मई 2022, अक्षय तृतीया तिथि के शुभ अवसर पर भगवान विष्णु के छटबे अंश अवतार एवं ब्राह्मण वंश के आराध्य भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव को पूजन,अर्चन के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज संगठन,जिला-श्योपुर द्वारा मनाया गया।

प्राकट्य उत्सव में भगवान परशुराम जी के पूजन,वंदन, महाआरती के साथ प्रारंभ किया गया। तदोपरांत प्रसाद वितरण किया गया तथा उत्सव में उपस्थित संगठन के जिला व संभाग स्तर के पदाधिकारी और अन्य वरिष्ठ सदस्यों द्वारा ब्राह्मण कुल की युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम जी के प्राकट्य उत्सव के महात्म्य से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर भारत देश, हमारे राज्य एवं जिले के निवासियों के सुख समृद्धि की ईश्वर से प्रार्थना की। संगठन के सभी सम्माननीय ब्राह्मण बन्धु, माताओं -बहनों के स्वल्पाहार के साथ उत्सव आयोजन का समापन किया गया और आगामी गौरवमयी आयोजनों हेतु सभी ब्राह्मण वंधुओ, माताओं- बहनों से बड़चड़कर सम्मिलित होने का आहवान किया गया। संगठन विस्तार और संगठन को मजबूती प्रदान करने, सामाजिक कार्यों के लिए परिचर्चा एवं विचार विमर्श भी किया गया।


आज के इस आयोजन में संगठन की महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष- सुश्री सुमन शर्मा,जिला अध्यक्ष-श्योपुर श्री विनोद शर्मा,जिलासचिव- श्री अनिल अवस्थी,जिलामहामंत्री- श्री मनीष मुदगल,जिलामीडिया प्रभारी व जिला प्रवक्ता-श्री योगेश शर्मा,जिलासहसचिव-श्री अनूप पाठक, महिला मोर्चा संभाग अध्यक्ष-श्रीमती संतोष शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष-श्रीमती विमलेश शर्मा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री-श्रीमती स्वाति शर्मा,वरिष्ठ आमंत्रित सदस्य श्री अशोक झा,एवं अन्य सदस्य श्रीमती रेखा शर्मा, श्रीमती पूजा पाठक,सुश्री सपना अवस्थी, श्रीमती अन्नू शर्मा,सुश्री पूजा तिवारी,श्री शंकर पाठक,श्री सुरेन्द्र पाठक,श्री अजय शर्मा,श्री दीपक शर्मा,श्री मोहन लाल शर्मा,श्री धीरज कुमार उपस्थित रहे।

This will close in 20 seconds

error: Content is protected !!