छत्तीसगढ़ कलार समाज परिक्षेत्र सुवरमाल(बागबाहरा)के चुनाव में प्रेमशंकर के पैनल की ऐतिहासिक जीत

By News14india/ शरणजीत सिंह तेतरी 9826114950,,,9294751950

रायपुर/महासमुन्द। दिनांक 14/04/2024 को छत्तीसगढ़ कलार समाज परिक्षेत्र सुवरमाल(बागबाहरा) का चुनाव छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती ग्राम मोंगरापाली (रेवा) विकास खंड बागबाहरा, जिला महासमुन्द में जिला निर्वाचन अधिकारी के उपस्थित में संपन्न हुआ। चुनाव नामांकन तिथि दिनांक 06/04/2024 से ही दो पैनल के बीच सीधा मुकाबला रहा।
एक पैनल निवृत्तमान अध्यक्ष(मंडलेश्वर) डुमन सिन्हा तथा दूसरे पैनल पूर्व मंडलेश्वर प्रेमशंकर सिन्हा अपने _अपने पैनल साथ परिक्षेत्र के लगभग 35 ग्राम में निवासरत सामाजिक मतदाता से घर- घर जाकर जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने हेतु संपर्क किया गया।

मतदान नियत तिथि को प्रातः 10 बजे से दोपहर 03 तक हुआ मतदान पश्चात मतदान स्थल में ही निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना कर पदवार गणना परिणाम/प्रमाण पत्र प्रत्याशीयों को वितरित किया गया। जिसमें प्रेमशंकर सिन्हा के पैनल को स्वजाति मतदाताओं का भरपूर आशीर्वाद मिला। जिसके कारण मोंगरापाली (रेवा) में हुए चुनाव में उनके पैनल को एकतरफा जीत प्राप्त हुई।
मंडलेश्वर पद हेतू डूमन लाल सिन्हा को 391 वोट, प्रेमशंकर सिन्हा को 615 वोट , प्रेमशंकर सिन्हा 224 वोट से विजयी हुए, सचिव पद हेतु खेमराज सिन्हा को 433 वोट
कंवलसिंह सिन्हा को 582 वोट
कंवल सिन्हा 149 वोट से विजयी हुए, कोषाध्यक्ष पद हेतू पुनित राम सिन्हा को 442 वोट रमनलाल सिन्हा को 569 वोट रमन सिन्हा 127 वोट से विजयी हुए ,जिलाध्यक्ष नीरज गजेन्द्र की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ और जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश डड़सेना द्वारा तीनों प्रत्याशी विजयी घोषित किया गया!


उक्त चुनाव में श्री मुरलीधर सिन्हा, तुकनंदन सिन्हा,भुखन सिन्हा जिला उपाध्यक्ष, रामकुमार सिन्हा जिला उपाध्यक्ष यु., ईश्वर सिन्हा, चिंताराम सिन्हा,दानेश्वर सिन्हा मंडलेश्वर खल्लारी, दौलत सिन्हा जिलाध्यक्ष यु., हेमलाल सिन्हा मंडल सचिव यु., नुतेश सिन्हा प्रचार मंत्री यु., सतिश सिन्हा मंडल अध्यक्ष यु., चुम्मन सिन्हा, मुकेश सिन्हा की अहम भूमिका रही!

This will close in 20 seconds

error: Content is protected !!